Donald Trump की 'Twitter वापसी': एलन मस्क का नहीं है फैसला, जानें- फिर कैसे 22 महीने बाद हटा सस्पेंशन?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 20, 2022, 08:29 AM IST

Elon Musk on Donald Trump: दरअसल, अमेरिका में हिंसा भड़कने को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति के टि्वटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था।

Elon Musk on Donald Trump: अमेरिका (US) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का टि्वटर अकाउंट रिएक्टिव (फिर से चालू) हो गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर शनिवार (19 नवंबर, 2022) को ट्रंप का अकाउंट देखा गया। रोचक बात है कि यह फैसला खुद टि्वटर के नए मालिक एलन मस्क ने नहीं लिया, बल्कि उन्होंने इसके लिए एक अलग तरीका अपनाया था।

Elon Musk on Donald Trump

Elon Musk on Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टि्वटर के नए मालिक एलन मस्क। (File: AP)

दरअसल, ऐसा कंपनी के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के निर्देश के कुछ ही मिनटों बाद हुआ। ट्रंप के अकाउंट पर लगे 22 महीने के सस्पेंशन हटवाने से पहले मस्क ने पूर्व राष्ट्रपति के टि्वटर अकाउंट को लेकर टि्वटर पर एक पोल कराया था, जिसमें उन्होंने लोगों से राय मांगी थी।

End of Feed