US Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी, दहला टेक्सास, 5 लोगों की मौत

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 29, 2023, 07:47 PM IST

US Shooting: ​अमेरिका के कई शहरों में गोलीबारी की घटना हो चुकी है। जिसमें दर्जनों लोग मारे जा चुका है। अमेरिका में बंदूक रखने के लिए कोई लाइसेंस का नियम नहीं है। यहां ज्यादातर लोगों के पास राइफल है। जिसकी वजह से ऐसी घटना अमेरिका में आम है। कई बार बंदूक नीति में सुधार की बात कही जाती रही है, लेकिन आजतक सुधार नहीं हो पाया है।

US Shooting: अमेरिका में एक बार फिर से गोलीबारी हुई है। अमेरिका के टेक्सास शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि टेक्सास में एक शख्स राइफल लेकर निकला और अपने पड़ोसियों को गोली मारना शुरू कर दिया।

us firing, Texas firing

अमेरिका में गोलीबारी

पुलिस ने क्या कहा

इस हमले में घर के अंदर एक 8 वर्षीय बच्चे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। सैन जैसिंटो काउंटी के शेरिफ ग्रेग कैपर्स ने कहा कि ह्यूस्टन से करीब 45 मील (72 किलोमीटर) उत्तर में क्लीवलैंड शहर में रात भर हुई गोलीबारी के बाद से अधिकारी 39 वर्षीय संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध, जिसकी वह पहचान नहीं कर सके, ने शूटिंग में एआर-स्टाइल राइफल का इस्तेमाल किया है।

End of Feed