Tariff on India: ट्रंप ने भारत पर लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ,अब बढ़कर हुआ 50 प्रतिशत, 21 दिन बाद होगा प्रभावी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज रूस से तेल खरीदने की 'सजा' के तौर पर भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया।

US Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात रूसी कच्चे तेल के निरंतर आयात के लिए भारत पर फिर भारी-भरकम टैरिफ लगा दिया। ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने वाले आदेश पर हस्ताक्षर किए। ट्रंप के आदेश के बाद भारत से आयातित वस्तुओं पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लागू होगा और यह आदेश 21 दिन बाद से लागू होगा। इसके साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है।

US President Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प (फोटो-AP)

ट्रंप ने पिछले सप्ताह ही 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने ने इस शुल्क के लागू होने से चंद घंटे पहले अतिरिक्त शुल्क लगाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।

End of Feed