'यह युद्ध का अंत नहीं बल्कि आतंक के दौर का अंत...' इजराइली संसद में बोले ट्रंप, मिलेगा Israel का 'सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान'

ट्रंप जैसे ही संसद में अपने संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे, नेसेट गार्ड के सदस्य तुरही बजाने लगे और सांसदों ने खड़े होकर करीब ढाई मिनट तक तालियां बजाईं। ट्रंप ने इसे 'एक नई शुरुआत' और दो साल से चल रहे गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

हमास ने सोमवार को अमेरिका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते के तहत बचे हुए 20 इज़रायली बंधकों को रिहा कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 'एक नई शुरुआत' और दो साल से चल रहे गाजा युद्ध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि सभी जीवित बंधकों को वापस कर दिया गया है, जबकि रिहा हुए फिलिस्तीनी कैदियों को ले जा रही बसें भी इसी तरह की भावनाओं के साथ गाजा पहुंचीं।

Trump gets standing ovation in Israeli Parliament

डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि बंधकों की रिहाई आसान नहीं थी (फोटो: X)

ट्रंप जैसे ही संसद में अपने संबोधन के लिए मंच पर पहुंचे, नेसेट गार्ड के सदस्य तुरही बजाने लगे और सांसदों ने खड़े होकर करीब ढाई मिनट तक तालियां बजाईं। डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि 'यह युद्ध का अंत नहीं बल्कि आतंक के दौर का अंत है। उन्‍होंने कहा कि यह मध्‍य पूर्व के लिए नई शुरुआत है। उन्‍होंने कहा कि बंदूकें शांत है साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह इलाका शांत है और आशा करता हूं आगे भी बना रहेगा।'

End of Feed