अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की हो रही वापसी? ट्रंप के अधिकारियों ने बगराम एयरबेस को लेकर कही यह बात

Bagram Airfield: क्या अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी होने वाली है? क्या बगराम एयरबेस पर अमेरिका फिर से नियंत्रण हासिल करेगा? पेंटागन के एक सूत्र ने कहा कि कोई भी अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में नहीं है, जबकि एक वरिष्ठ राजनयिक ने पुष्टि की कि देश में सैन्य उपस्थिति फिर से स्थापित करने की कोई योजना या बातचीत नहीं है।

Bagram Airfield: क्या अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी होने वाली है? क्या बगराम एयरबेस पर अमेरिका फिर से नियंत्रण हासिल करेगा? ऐसे बहुत से सवाल है जिनको लेकर संशय बना हुआ है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर फिर से नियंत्रण हासिल करने को लेकर तालिबान के साथ बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय पर आया था जब तालिबान ने अमेरिका की इस योजना को पहले ही सिरे से नकार दिया था। हालांकि, अब ट्रंप के अधिकारियों का एक बयान सामने आया है जिसमें इन विषयों पर खुलकर बातचीत की गई है।

Bagram Airbase

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

समाचार एजेंसी एएनआई ने खामा प्रेस के हवाले से बताया कि दो वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने उन अफवाहों में विराम लगा दिया जिसमें कहा जा रहा था कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो रही है या बगराम एयरबेस पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया गया है, तो कभी अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे बड़ा एयरबेस था।

End of Feed