US Iran War: क्या वाकई अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल टैंकर को किया एस्कॉर्ट? व्हाइट हाउस ने बता दी सच्चाई

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लैविट ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से इस समय किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर और उचित समय पर ये एक ऐसा विकल्प है, जिसका वे निश्चित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।

US Iran War: अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लैविट ने एक बड़ी जानकारी दी है।

us iran

अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज स्ट्रेट से किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया: व्हाइट हाउस

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से इस समय किसी भी तेल टैंकर या जहाज को एस्कॉर्ट नहीं किया है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि जरूरत पड़ने पर और उचित समय पर ये एक ऐसा विकल्प है, जिसका वे निश्चित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed