US Iran Tension: 'ईरान के पास न पैसा, न नेवी, न एयरफोर्स'; डोनाल्ड ट्रंप का दावा- 'इकोनॉमिक D-Day' से घुटने टेकेगा तेहरान

US Iran Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर "इकोनॉमिक डी-डे" के तहत अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप का दावा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका का पूर्ण नियंत्रण है, जबकि ईरान ने इसे अमेरिका की असफलता करार दिया है।

US Iran Tension: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता तो करना चाहता है, लेकिन वह अमेरिका की शर्तों पर "सही डील" के लिए तैयार नहीं है। इसके साथ ही ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन का होर्मुज जलडमरूमध्य समेत क्षेत्र के प्रमुख इलाकों पर पूर्ण नियंत्रण है। साउथ कैरोलिना रवाना होने से पहले जॉइंट बेस एंड्रयूज पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान की आर्थिक घेराबंदी का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका के पास सैन्य विकल्प खत्म हो गए हैं।

trump ap

ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी में ट्रंप (फाइल फोटो)

"ईरान में 350% महंगाई, सैनिकों को देने के लिए पैसे नहीं": ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान की मौजूदा स्थिति का खाका खींचते हुए कहा कि अमेरिकी और सहयोगी देशों की कार्रवाइयों ने ईरान के सैन्य और आर्थिक ढांचे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। ट्रंप ने कहा, कि ईरान के पास पैसे नहीं हैं, उनकी नेवी खत्म हो चुकी है, एयरफोर्स तबाह हो चुकी है। वे अपने सैनिकों और पुलिस को वेतन तक नहीं दे पा रहे हैं। वहां 350% से ज्यादा महंगाई है। उनकी मुद्रा की कोई कीमत नहीं बची है। ट्रंप ने आगे कहा, कि हम सिर्फ देख रहे हैं कि आगे क्या होता है। आप जानते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य और समुद्री नाकाबंदी वाले पूरे इलाके पर हमारा पूर्ण नियंत्रण है। ट्रंप ने रेडियो इंटरव्यू में दोहराया कि उनका मुख्य मकसद ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। उन्होंने कहा, "मैं यह फैसला 100 बार फिर ले सकता हूं। ईरान कभी भी परमाणु हथियार नहीं बना सकता।"

End of Feed