दुनिया

Pakistan: US एंबेसी और ब्रिटेन ने अपने स्टाफ के लिए सुरक्षा अलर्ट किया जारी, 'मैरियट होटल' में हो सकता है 'आत्मघाती हमला'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 26, 2022, 12:19 AM IST

US Embassy In Pakistan: इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने और साथ में ब्रिटेन ने भी अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है,कर्मचारियों को मैरियट होटल में जाने से रोक दिया।

Image

अमेरिकी दूतावास ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है

KEY HIGHLIGHTS
  1. अमेरिकी दूतावास ने अपने स्टॉफ को कार्यक्रमों, पूजा स्थलों पर सतर्कता बरतने की सलाह दी
  2. साथ ही और बड़ी भीड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी
  3. अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को कई विस्फोट हुए हैं

US Embassy security alert: पाकिस्तान (Pakistan) में अमेरिकी दूतावास और ब्रिटेन ने अपने कर्मचारियों को कार्यक्रमों, पूजा स्थलों पर सतर्कता बरतने और बड़ी भीड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है, कर्मचारियों को इस्लामाबाद के मैरियट होटल में जाने से रोक दिया गया है। गौर हो कि दो दिन पहले राजधानी में आत्मघाती बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थे।

अमेरिकी दूतावास ने एक बयान में कहा, अमेरिकी सरकार इस बात से अवगत है कि अज्ञात व्यक्ति संभवत: छुट्टियों के दौरान इस्लामाबाद के मैरियट होटल में अमेरिकियों पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। दूतावास ने सरकारी कर्मचारियों को इस्लामाबाद में गैर-जरूरी और अनौपचारिक यात्रा से परहेज करने के लिए भी कहा है।

बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को कई विस्फोट हुए हैं

वहीं पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को कई विस्फोट हुए हैं इनमें कम से पांच लोगों की मौत की खबर है जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं ये जानकारी पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। गौर हो कि साल 2008 में एक आत्मघाती हमलावर ने फाइव-स्टार मैरिएट होटल के बाहरी गेट में उच्च विस्फोटकों से भरे एक ट्रक को टक्कर मार दी थी, जिसमें 60 लोगों की जान चली गई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article