Gaza Strip News: 9 बच्चों समेत 15 फिलिस्तीनियों की हत्या से स्तब्ध UNICEF कार्यकारी निदेशक कैथरीन, बताया- 'बेहद भयावह'

यूनिसेफ (UNICEF) की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने गाजा पट्टी में बच्चों की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है उन्होंने कहा है कि गाजा में बच्चों के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है, और वहां जो कुछ भी हो रहा है, वह 'भयावह' है।

Children Killed in Gaza Strip: गाजा पट्टी में पोषण सहायता वितरण के दौरान मारे गए बच्चों पर UNICEF की कार्यकारी निदेशक कैथरीन रसेल ने गंभीर चिंता जताई है, उन्होंने कहा- 'हम आज सुबह गाजा पट्टी के डेर अल बलाह (Deir al Balah) में बच्चों के लिए पोषण सामग्री लेने के लिए कतार में खड़े नौ बच्चों और चार महिलाओं सहित 15 फिलिस्तीनियों की कथित हत्या से स्तब्ध हैं, इसके अलावा, 19 बच्चों सहित 30 अन्य लोग घायल बताए गए हैं।'

UNICEF Executive Director on Gaza Children Killing (1)

गाजा पट्टी में मारे गए बच्चों पर UNICEF की कार्यकारी निदेशक ने गंभीर चिंता जताई (फोटो: UNICEF)

'यह सहायता यूनिसेफ (UNICEF) के एक सहयोगी संगठन, प्रोजेक्ट होप (Project Hope) द्वारा अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को प्रदान की जा रही थी, जीवन रक्षक सहायता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे परिवारों की हत्या अमानवीय है।'

End of Feed