दुनिया

Explosion in Gaza: गाजा पट्टी में धमाका, UN के कर्मी की मौत; 5 अन्य घायल

संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि गाजा पट्टी में हुए विस्फोट में एक अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय के प्रमुख जॉर्ज मोरेरा दा सिल्वा ने कहा कि बुधवार के विस्फोट का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Image

गाजा पट्टी में धमाका, UN के कर्मी की मौत

Photo : Twitter

Gaza: गाजा पट्टी में हुए धमाके में संयुक्त राष्ट्र का एक अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी मारा गया है जबकि पांच अन्य घायल हो गए हैं। विश्व निकाय ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र परियोजना सेवा कार्यालय के प्रमुख जॉर्ज मोरेरा दा सिल्वा ने कहा कि बुधवार के विस्फोट का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह धमाका आयुध गिराए जाने या दागे जाने से हुआ है। जानकारी के अनुसार, फिलिस्तीनी क्षेत्र के हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमले को दोषी ठहराया और कहा कि गंभीर रूप से घायल पांच विदेशी कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए हैं। इजरायल की सेना ने डेर अल-बला में संयुक्त राष्ट्र परिसर पर हमला करने से इनकार किया। यह तब हुआ जब इजरायल ने कहा कि वह दो महीने के युद्धविराम के बाद गाजा में लड़ाई फिर से शुरू कर रहा है। मंगलवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने पूरी ताकत से लड़ाई फिर से शुरू कर दी है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article