Typhoon Bualoi in Vietnam: वियतनाम सरकार ने रविवार को मध्य और उत्तरी प्रांतों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। टाइफून बुआलोई (Typhoon Bualoi) की रफ्तार उम्मीद से ज्यादा होने की संभावना है। तूफान के आज ही देश में पहुंचने का अनुमान है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार से बुआलोई के कारण फिलीपींस के मध्य क्षेत्र में कम से कम 20 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से ज्यादातर लोग डूबने और पेड़ गिरने से मारे गए। कई शहरों और कस्बों में बिजली भी गुल हो गई। इस तूफान की वजह से लगभग 23,000 परिवारों को 1,400 से ज्यादा आपातकालीन शेल्टर में ले जाना पड़ा।
वियतनाम में 'बुआलोई' तूफान देने वाला है दस्तक। (Photo-AP)
बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
टाइफून से 133 किमी प्रति घंटे (83 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवा चलने, एक मीटर (3.2 फीट) से ज्यादा ऊंची लहरें उठने और भारी बारिश का अनुमान है, जिससे अचानक बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है।
मौसम एजेंसी ने क्या बताया?
वियतनाम की मौसम एजेंसी ने बताया कि रविवार सुबह बुआलोई वियतनाम के मध्य भाग से लगभग 200 किलोमीटर (124 मील) पूर्व में था और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा था। इसके क्वांग त्रि और नघे आन प्रांतों के बीच तट पर पहुंचने का अनुमान है।
प्राधिकरणों ने उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में मछली पकड़ने वाली नौकाओं को तट पर रोक दिया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आदेश दिया। राज्य मीडिया ने बताया कि दा नांग में 210,000 से ज्यादा लोगों को दूसरे स्थान पर ले जाने की योजना है, जबकि ह्यू ने 32,000 से ज्यादा तटीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी की है।
एयरपोर्ट बंद
सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा कि दानांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत चार तटीय हवाई अड्डों पर कामकाज रोक दिया गया है और कई उड़ानों का समय बदल दिया गया है। शनिवार रात से भारी बारिश के कारण मध्य प्रांतों में बाढ़ आ गई है। ह्यू में, बाढ़ से निचले इलाके जलमग्न हो गए, तूफान से कई घरों की छतें उड़ गईं और बाढ़ के पानी में बह जाने से कम से कम एक व्यक्ति लापता हो गया।
