दुनिया

तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन ने की शहबाज शरीफ से मुलाकात, पाक ने कश्मीर का रोना रोया, ​​​जानिए क्या-क्या हुई बात

शहबाज शरीफ ने एर्दोआन और उनकी पत्नी एमीन एर्दोआन का अपने कार्यालय में स्वागत किया। समारोह से पहले एक बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जिसके बाद नेताओं ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

Image

एर्दोआन ने की शरीफ से मुलाकात

Photo : PTI

Turkish president Holds talks with Shehbaz Sharif: तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस्लामाबाद में उनके कार्यालय में मुलाकात की और गाजा के हालात समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। वहीं, इस मुलाकात के दौरान शहबाज शरीफ ने कश्मीर का भी रोना रोया। इस पर तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि कश्मीर मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए, जिसमें कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान आए राष्ट्रपति एर्दोगन ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ आमने-सामने और प्रतिनिधिमंडल वार्ता के बाद यह टिप्पणी की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच 24 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

इसके बाद, दोनों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का संकल्प जताया जिसके दौरान एर्दोगन ने कश्मीर मुद्दे पर भी बात की। एर्दोगन ने कहा, कश्मीर मुद्दे को बातचीत के जरिए और कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के अनुसार हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारा राज्य और हमारा देश, अतीत की तरह, आज भी हमारे कश्मीरी भाइयों के साथ एकजुटता में खड़ा है।

भारत का सख्त रुख

बता दें कि भारत ने बार-बार सख्ती से कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश देश का अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे। 5 अगस्त, 2019 को भारत द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद पाकिस्तान के पास सिवाय शिकायत करने के कोई विकल्प नहीं रह गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच होटल से निकले एर्दोआन

एर्दोआन कड़ी सुरक्षा के बीच अपने होटल से निकले और तुर्किये और पाकिस्तान के पारंपरिक परिधान पहने लोगों ने उनका स्वागत किया। लोग उनके स्वागत के लिए शहर की एक प्रमुख सड़क पर खड़े थे जिसे तुर्किये और पाकिस्तान के झंडों से सजाया गया था। राष्ट्रपति के काफिले के सड़क पर आगे बढ़ने के बीच लोग ढोल की थाप पर नाचते दिखे।

कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे दोनों देश

शहबाज शरीफ ने एर्दोआन और उनकी पत्नी एमीन एर्दोआन का अपने कार्यालय में स्वागत किया। समारोह से पहले एक बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए जिसके बाद नेताओं ने सलामी गारद का निरीक्षण किया। सरकारी घोषणा के अनुसार, एर्दोआन द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग वार्ता की संयुक्त अध्यक्षता करेंगे और दोनों पक्षों द्वारा कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article