इन देशों में सुनामी के जोखिम को लेकर आए अलर्ट; भारत में कितना खतरा?

30 जुलाई को रूस के कामचटका क्षेत्र में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसे दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। इसके चलते कई देशों में सुनामी के अलर्ट जारी किए गए है, जहां 1 फुट से 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो देश और क्या भारत पर भी पड़ेगा असर।

Tsunami Alert: भारतीय समय के अनुसार तड़के 4.54 पर रूस के कामचटका क्षेत्र में भीषण भूकंप आया। जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक 8.8 की तीव्रता से आए इस भूकंप का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ा। यह भूकंप दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है। जिसके कारण कई सुनामी का खतरा मंडराने लगा है। कई तटीय देशों में 1 फुट से लेकर 3 मीटर से भी ऊंची उठ सकती हैं। अमेरिका, जापान, कनाडा समेत 12 देशों से भी अधिक ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है।

tsunami alert in countries

कई देशों पर सुनामी का मंडरा रहा खतरा (तस्वीर साभार- AP)

किन देशों में सुनामी का अलर्ट

US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम के मुताबिक रूस (कामचटका और कुरील द्वीप समूह), जापान, अमेरिका (हवाई और अलास्का), कनाडा (ब्रिटिश कोलंबिया), इक्वाडोर (गैलापागोस द्वीप समूह), पेरू (तटीय इलाके), मेक्सिको (तटीय इलाके), न्यूजीलैंड और प्रशांत द्वीप समूह (गुआम, सोलोमन आइलैंड्स, नॉर्दन मरियाना द्वीप), चीन (पूर्वी तट), फिलीपींस, ताइवान और इंडोनेशिया समेत कई देशों में सुनामी की आशंका है।

End of Feed