US Iran Tension: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को धमकाया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज रात को ईरान पर जोरदार हमला करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने तेहरान को दी चेतावनी
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर जोरदार हमला करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार प्रणाली, वायु रक्षा तंत्र और उसकी अधिकांश सैन्य क्षमता पहले ही खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा, ''निकट भविष्य में अमेरिका ईरान के रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप और अन्य प्रमुख तेल अवसंरचना केंद्र पर नियंत्रण स्थापित करेगा।''
ट्रंप का दावा है कि इसके बाद अमेरिका ईरान के तेल और गैस बाजारों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेगा। साथ ही कहा कि यह ठीक वैसे ही होगा जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया, जो वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए सफल रहा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ईरान संग नहीं हो पा रही डील तो फिर धमकाने लगे ट्रंप, बोले- आगे और किए जाएंगे हमले
एक-दूसरे पर हमले कर रहे ईरान और अमेरिका
ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय पर आया जब अमेरिका और ईरान लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर पूर्ण पैमाने के युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान में गुरुवार सुबह तक अमेरिकी हमले की तीव्रता और दायरा एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ा दिखाई दिया।
ईरान ने नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि बताया कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर जवाबी हमला किया जैसा कि उसने एक दिन पहले किया था। अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरानी तेल ले जा रहे एक टैंकर पर मिसाइलें दागीं।
