US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि ईरान के साथ हालिया बैठकें अच्छी रही हैं। हालांकि, अमेरिका ने पिछले दिनों तेहरान के खिलाफ भीषण सैन्य हमले किए थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
क्या कुछ बोले डोनाल्ड ट्रंप?
एयर फोर्स वन में सवार होने से पहले पत्रकारों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रक्रिया अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। कई अच्छी बैठकें हुई हैं और आगे क्या होता है, यह देखेंगे। उन्होंने कहा, ''अमेरिकी सेना ने ईरान पर तीन रातों तक लगातार भीषण हमले किए थे।''
ट्रंप का बयान ऐसे समय पर आया जब अमेरिका और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में तकनीकी स्तर की वार्ता हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों पक्ष होर्मुज को फिर से पूरी तरह जहाजों के लिए खोलने, समुद्री यातायात सामान्य बनाने और पश्चिम एशिया में स्थायी युद्धविराम सुनिश्चित करने जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की कैद में 52 भारतीय और 198 मछुआरे, भारत सरकार ने भी पड़ोसी को सौंपी लिस्ट; कहा- जल्द हो रिहाई
ट्रंप ने कहा, ''जहां तक चीजें चल रही हैं, ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। उनकी बहुत अच्छी बैठकें हुई हैं और हम देखेंगे। हमने उन पर तीन रातों तक भीषण हमले किए, जैसा कि आप जानते हैं, लेकिन हमारे संबंध बहुत अच्छे चल रहे हैं... सब कुछ अच्छा चल रहा है।''
उन्होंने आगे कहा कि शेयर बाजार लगभग हर दिन रिकॉर्ड बना रहा है। तेल की कीमतें काफी नीचें हैं। मैंने देखा कि आज यह 68 पर पहुंच गई। यह उस समय से कम है जब मैंने ईरान पर हमला शुरू किया था ताकि उनके पास कभी परमाणु हथियार न हों। इसलिए अब तेल की कीमत कम है। खुदरा कीमतें और गैसोलीन तेज़ी से नीचे आ रही हैं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह ईरान के साथ MoU से खुश नहीं हैं, तो ट्रंप ने कहा, ''वे बहुत आगे आ गए हैं। हमने पिछले हफ्ते उन्हें बहुत सजा दी। वे ठीक हैं। हम इसे हासिल करेंगे। यह ईरान का परमाणु निरस्त्रीकरण है... ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता है।''
