ट्रंप ने ईरान की उम्मीदों पर फेरा पानी! फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के प्रस्ताव को ठुकराया

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान के प्रस्ताव के बाद आई।

Hormuz Crisis Deepen: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। वह एक कॉलेज फुटबॉल मैच देखने के लिए रवाना हो रहे थे।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

ट्रंप की यह टिप्पणी ईरान के इस सप्ताह दिए गए उस प्रस्ताव के बाद आई है, जिसमें उसने कहा था कि यदि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी हटाता है, ईरानी तेल बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में छूट देता है और लेबनान को शामिल करते हुए संघर्ष विराम का पालन करता है, तो वह सात दिनों में जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए तैयार है।

End of Feed