दुनिया

ईरान जंग के बीच ट्रंप ने खोया अपना सबसे भरोसेमंद साथी, लिंडसे ग्राहम ने दुनिया को कहा अलविदा

Lindsey Graham Passed Away: अमेरिकी सीनेटर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक लिंडसे ग्राहम ने 71 साल उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्राहम के निधन पर शोक जताया।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों लिंडसे ग्राहम

Photo : AP

Lindsey Graham Passed Away: अमेरिकी सीनेटर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक लिंडसे ग्राहम ने 71 साल उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। लिंडसे ग्राहम के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि ग्राहम की अचानक हुई बीमारी के कारण मौत हो गई। परिवार ने इस मुश्किम समय में निजता बनाए रखने की अपील की है।

रूस के आलोचक रहे ग्राहम

ग्राहम रूस-यूक्रेन युद्ध में हमेशा कीव को अपना समर्थन देते थे और रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने की वकालत करते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने ने तो भारत की रूस से तेल खरीदने को लेकर भी कई बार आलोचना की थी।

ट्रंप ने ग्राहम के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर शोक जताते करते हुए कहा, "सीनेटर लिंडसे ग्राहम उन सबसे महान लोगों और सीनेटरों में से एक थे जिन्हें मैं जानता था। वह हमेशा देश के लिए काम करते रहे और सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे। उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।"

कौन थे लिंडसे ग्राहम?

लिंडसे ग्राहम का जन्म दक्षिण कैरोलिना में हुआ था। उन्होंने 1994 में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनाव जीता और 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए निर्वाचित हुए। पेशे से वकील ग्राहम ने अमेरिकी वायुसेना और एयर फोर्स रिजर्व में भी सेवा दी थी। वह कर्नल के पद से रिटायर हुए थे।

हालांकि, 2016 के रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के प्राइमरी चुनाव के दौरान ग्राहम और ट्रंप के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता रही थी, लेकिन चुनाव के बाद स्थितियां बदल गईं। समय के साथ ग्राहम ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हो गए और न्यायिक नियुक्तियों, आव्रजन नीति तथा विदेश नीति सहित कई अहम मुद्दों पर उन्होंने ट्रंप का खुलकर समर्थन किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article