दुनिया

50 राउंड गोली; शूटिंग प्रैक्टिस... ऐसे की थी थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमले की तैयारी

Donald Trump: ट्रम्प शनिवार को एक हत्या के प्रयास में बाल-बाल बच गए थे। राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेन्सिलवेनिया में एक रैली में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने उन पर गोली चला दी थी। थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रम्प की रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को शूटिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास किया। अगली सुबह क्रूक्स होम डिपो में पांच फ़ीट की सीढ़ी खरीदने गया था। इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया था।

Image

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने वाले थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ऐसे की थी गोलीबारी की तैयारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 20 वर्षीय थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने ट्रम्प पर चलाई थी गोली
  • थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने घटना को अंजाम देने के लिए खरीदी थी 50 राउंड गोली
  • थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के फोन की जांच कर रही पुलिस

Thomas Matthew Crooks: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शनिवार को एक हत्या के प्रयास में बाल-बाल बच गए थे। राष्ट्रपति चुनाव से पहले पेन्सिलवेनिया में एक रैली में थॉमस मैथ्यू क्रुक्स ने उन पर गोली चला दी थी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय जिस युवक ने पेनसिल्वेनिया में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी रैली के दौरान हत्या की कोशिश की थी, उसने हमले से पहले गोला-बारूद जमा करने के लिए कई बार वहां रुका था। थॉमस मैथ्यू क्रूक्स ने ट्रम्प की रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को शूटिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास भी किया। अगली सुबह क्रूक्स होम डिपो में पांच फ़ीट की सीढ़ी खरीदने गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद उसने बंदूक की दुकान से 50 राउंड गोला-बारूद खरीदा था।

ट्रंप के कान पर लगी थी गोली

सूत्रों का कहना है कि उसने उसी सीढ़ी का इस्तेमाल उस इमारत पर चढ़ने के लिए किया था, जहां से उसने 78 वर्षीय रिपब्लिकन उम्मीदवार पर गोलियां चलाई थीं। ट्रम्प पर हमला करने के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने क्रूक्स को गोली मार दी थी। जांचकर्ता इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हत्या की असफल कोशिश से पहले उसके द्वारा क्या-क्या किया गया। उसका मकसद अभी भी अज्ञात है।

कानून प्रवर्तन सूत्रों ने सीएनएन को बताया कि उनके फोन की जांच करने और कंप्यूटर की तलाशी लेने के बाद भी अधिकारियों को अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे पता चले कि गोलीबारी के पीछे कोई राजनीतिक या वैचारिक प्रेरणा थी। शनिवार को पेनसिल्वेनिया में अपनी रैली के दौरान थॉमस मैथ्यू क्रुक्स द्वारा उन पर की गई गोलीबारी में ट्रंप का कान घायल हो गया। हमले में उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया, जबकि पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि गोली उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में लगी।

थॉमस मैथ्यू क्रुक्स के बारे में जो प्रारंभिक विवरण सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि वह गणित में बहुत तेज थे और पेंसिल्वेनिया में अपने गृहनगर के पास एक प्रारंभिक स्तर की नौकरी कर रहे थे। उन्होंने 2022 में एक प्रतिभाशाली लेकिन शांत सहपाठी के रूप में प्रतिष्ठा के साथ हाई स्कूल से स्नातक किया। बेथेल पार्क हाई स्कूल में उनके परामर्शदाता ने उन्हें सम्मानपूर्ण बताया और कहा कि उन्होंने उन्हें कभी भी राजनीतिक व्यक्ति के रूप में नहीं देखा था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article