आतंकवाद आज मानवता के लिए बन गई सबसे गंभीर चुनौती: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले PM मोदी

BRICS Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शांति और सुरक्षा पर ब्रिक्स सत्र के दौरान आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। हाल ही में भारत ने एक अमानवीय और कायरतापूर्ण आतंकी हमले का सामना किया। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता पर आघात था।

BRICS Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को शांति और सुरक्षा पर ब्रिक्स सत्र के दौरान आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती करार दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद आज मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है। हाल ही में भारत ने एक अमानवीय और कायरतापूर्ण आतंकी हमले का सामना किया। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला, भारत की आत्मा, अस्मिता और गरिमा पर सीधा प्रहार था। यह हमला केवल भारत पर नहीं, पूरी मानवता पर आघात था। इस दुख की घड़ी में, जो मित्र देश हमारे साथ खड़े रहे, जिन्होंने समर्थन और संवेदना व्यक्त की, मैं उनका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

Brazil BRICS Summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

  • पहलगाम आतंकी हमला न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता पर आघात था।
  • आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए।
  • आतंकवाद के पीड़ितों और समर्थकों को एक तराजू पर नहीं तोला जा सकता है।
  • व्यक्तिगत या राजनीतिक हित के लिए आतंक या आतंकवादियों को समर्थन व मौन सहमति देना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
  • आतंकवाद के संबंध में कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए।
  • आतंकवाद की निंदा करना हमारा ‘सिद्धांत’ होना चाहिए, न कि सिर्फ ‘सहूलियत’।

End of Feed