दुनिया

अपने मुल्क को संभालो, गुलामी से निकलो...तालिबानी जनरल ने पाकिस्तान को दिखाया आइना, भुट्टो को भी लपेटा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 7, 2023, 11:26 PM IST

हाल के दिनों में तालिबानी सरकार और पाकिस्तान के बीच संबंधों में तनाव आता दिखा है। पाकिस्तान अपने यहां हो रहे आतंकी हमले के लिए भी तालिबान को जिम्मेदार ठहराते रहा है। अब तालिबान ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है। अफगानिस्तान सीमा पर भी झड़पें हो चुकी हैं।

Image

तालिबान ने पाकिस्तान का उड़ाया मजाक (फोटो- एपी)

पाकिस्तान को एक तालिबानी कमांडर ने चेताते हुए मजाक उड़ाया है। तालिबानी कमांडर ने कहा कि है कि पाकिस्तानी सरकार को अपना मुल्क संभालना चाहिए, वो अफगानिस्तान के मसले में न पड़े। वो अपने कर्जे संभाले, अफगानिस्तान को पाकिस्तान मदद नहीं कर सकता है।

तालिबान अधिकारी जनरल मोबीन खान ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो पाकिस्तान को घेरते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल जरदारी भुट्टो को भी नसीहत दी है। वीडियो में तालिबानी कमांडर कह रहा है- ओ बाबा जी, अपने मुल्क को संभालो, अपने मुल्क की समस्याओं को संभालो, IMF के कर्ज से, गुलामी से पाकिस्तान को छुड़वा दो। तुम हमारी क्या मदद कर सकते हो।"

आगे तालिबानी कमांडर ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान की महंगाई का जिक्र करते हुए पाक नेताओं को घेर लिया। उसने कहा- आवाम का चमड़ा उतार दिया आपने, आवाम का पैसा लूट कर, लंदन और यूरोप में अपार्टमेंट बनाया है। जनता के पैसों की चोरी की है।"

तालिबानी कमांडर ने पाकिस्तान के नेताओं को अफगानिस्तान के मामलों में दखल न देने के लिए भी चेताया है। कमांडर ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को घेरते हुए कहा कि उन्हें अपनी मां के हत्यारों को खोजना चाहिए। उन्होंने कहा- बिलावल भुट्टो कह रहा है कि वो अफगानिस्तान की वकालत करता है, क्यों? अफगानिस्तान के लोग यतीम हैं, अपनी मां के कातिलों को खोजो, किसने मरवाया है। अपनी जिंदगी पर फोकस करो।

बता दें कि पाकिस्तान में टीटीपी यानि की तहरीक-ए-तालिबान लगातार हमले कर रहा है, सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान कर चुका है। दावा है कि ये हमला करके अफगानिस्तान भाग जाते हैं। इसे तालिबान का संरक्षण प्राप्त है, इसीलिए पाकिस्तान इन दिनों तालिबान से चिढ़ा हुआ है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article