'कुंवारी लड़कियों की चुप्पी ही हां है', अफगानिस्तान में तालिबान ने बाल विवाह को दी मान्यता

Afghanistan Child Marriage: तालिबान ने अफगानिस्तान में एक नया पारिवारिक कानून जारी किया है, जिसमें शादी, तलाक और बाल विवाह से जुड़े नियम शामिल हैं।

Taliban New Law: अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने एक नया और विवादित पारिवारिक कानून लागू किया है, जो शादी, तलाक और बाल विवाह जैसे मामलों को नियंत्रित करता है। इस कानून ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के बीच चिंता पैदा कर दी है।

'कुंवारी लड़कियों की चुप्पी ही हां है', अफगानिस्तान में तालिबान ने बाल विवाह को दी मान्यता

'कुंवारी लड़कियों की चुप्पी ही हां है', अफगानिस्तान में तालिबान ने बाल विवाह को दी मान्यता

अफगान प्रसारक 'अमू टीवी' की एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 अनुच्छेदों वाले इस नियम को तालिबान के सर्वोच्च नेता हिबतुल्ला अखुंदजादा ने मंजूरी दी थी और हाल ही में इसे शासन के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। इस नियम का शीर्षक 'पति-पत्नी के बीच अलगाव के सिद्धांत' है।

End of Feed