दुनिया

पीएम मोदी को मिला 29वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, सुल्तान हैथम बिन तारिक ने 'ऑर्डर ऑफ ओमान' से नवाजा

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को दोनों देशों की सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित किया और इसे भारत और ओमान की 14 लाख जनता के बीच व्याप्त स्नेह और प्रेम का प्रतीक बताया।

Image

पीएम मोदी को मिला ऑर्डर ऑफ ओमान (PTI)

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत-ओमान संबंधों में असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ओमान' पुरस्कार से सम्मानित किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को दोनों देशों की सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित किया और इसे भारत और ओमान की 14 लाख जनता के बीच व्याप्त स्नेह और प्रेम का प्रतीक बताया।

भारत-ओमान संबंधों में असाधारण योगदान के लिए सम्मान

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने भारत-ओमान संबंधों में असाधारण योगदान और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'ऑर्डर ऑफ ओमान' पुरस्कार से सम्मानित किया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को दोनों देशों की सदियों पुरानी मित्रता को समर्पित किया और इसे भारत और ओमान की 14 लाख जनता के बीच व्याप्त स्नेह और प्रेम का प्रतीक बताया।

ओमान के सुलतान हैथम बिन तारिक ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान के लिए गुरुवार को उन्हें विशेष नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से नवाजा। प्रधानमंत्री मोदी को ओमान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान यह सम्मान दिया गया। तीन देशों के अपने दौरे के दौरान मोदी जॉर्डन और इंडोनेशिया की यात्रा कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान समेत दूसरे देशों में 28 से अधिक उच्चतम नागरिक सम्मान से नवाजा जा चुका है। हाल ही में उन्हें इथियोपिया में “ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ और कुवैत में “ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर” से सम्मानित किया गया था। भारत और ओमान के बीच कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोदी ओमान की यात्रा पर पहुंचे थे।

इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा और संस्कृति में रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को मस्कट पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

स्वदेश रवाना हुए पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओमान से भारत के लिए रवाना हो गए। हवाई अड्डे पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री, सैय्यद शिहाब बिन तारिक अल सईद उन्हें विदा करने पहुंचे। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को परिलक्षित करती गर्मजोशी स्पष्ट दिखी। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे को गले लगाया। इस दौरान ओमान के उप प्रधानमंत्री को पारंपरिक भारतीय अभिवादन नमस्ते करते हुए भी देखा गया, जबकि पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर विदा ली।

प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा कर स्वदेश लौट रहे हैं। इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते हुए। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए 21वीं सदी में हमें नया भरोसा और नई ऊर्जा देगा। यह हमारे साझा भविष्य का खाका है। इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को नया आत्मविश्वास मिलेगा और हर क्षेत्र में नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article