दुनिया

Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के जोरदार झटके, एक सप्ताह में दूसरी बार हिली धरती

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 29, 2023, 06:34 PM IST

Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में 150 किमी की गहराई में जोरदार भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। यह भूकंप शाम करीब 5 बजे आया।

Image

अफगानिस्तान में भूकंप

Photo : BCCL

Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई 150 किमी बताई गई। एनसीएस के अनुसार, यह 17:05:05 (IST) पर हुआ और भूकंप का केंद्र क्रमशः अक्षांश- 36.85 और देशांतर- 71.18 पर पाया गया।

एनसीएस ने ट्वीट कर कहा कि 29-06-2023 को शाम 17:05:05 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप अक्षांश: 36.85 और लंबाई: 71.18, गहराई: 150 किमी पर अफगानिस्तान में फैजाबाद ईएसई से 62 किमी पर आया।

अधिक डिटेल की प्रतीक्षा है और अभी तक किसी भी भौतिक क्षति या हताहत की कोई रिपोर्ट ज्ञात नहीं है। अफगानिस्तान के फैजाबाद क्षेत्र में एक सप्ताह में भूकंप की यह दूसरी घटना है। 26 जून को फ़ैज़ाबाद के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!