पाकिस्तानी आर्मी में फूट! नए आर्मी चीफ के खिलाफ दो बड़े अफसरों ने लिया रिटायरमेंट का फैसला

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Nov 28, 2022, 07:21 AM IST

पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख की नियुक्ति के बाद से ही वरिष्ठ आर्मी में नाराजगी की खबर आ रही है। इस बीच पाकिस्तानी सेना के दो प्रमुख जनरलों ने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। इनमें आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और जनरल अब्बास का नाम शामिल है।

Pakistan: पाकिस्तान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तानी आर्मी (Army) में फूट पड़ती दिख रही है। नए आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Gen Asim Munir) के खिलाफ दो बड़े अफसरों ने पद छोड़कर रिटायरमेंट का फैसला लिया है। पहले अफसर हैं इमरान सरकार (Imran Khan) में ISI चीफ रहे लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद (Lt Gen Faiz Hameed)। फैज को पूर्व आर्मी चीफ बाजवा ने ISI चीफ के पद से हटाया था। विरोध में इस्तीफा देने वाले दूसरे बड़े अफसर हैं लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास ( Lieutenant General Azhar Abbas)। ये दोनों ही इमरान के काफी करीबी बताए जाते हैं।

Lt Gen Faiz Hameed and  Lieutenant General Azhar Abbas

लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और लेफ्टिनेंट जनरल अजहर अब्बास

फैज के परिवार ने की पुष्टि!

नए आर्मी चीफ के 2 विरोधी अफसरों ने रिटायरमेंट लिया, दोनों इमरान खान के करीबी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ और सीनियर अफसर भी जल्द ही पद छोड़ सकते हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, बहावलपुर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने सेना प्रमुख के पद के लिए अनदेखी के बाद जल्दी सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है, उनके परिवार के सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, जनरल साब ने समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने का फैसला किया है।' सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत पर चलते हुए जनरल असीम मुनीर को सेना प्रमुख और जनरल साहिर शमशाद को ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पीएमएल-एन ने बार-बार उन पर अपने नेतृत्व के खिलाफ सजा सुनिश्चित करने के लिए अदालतों को प्रभावित करने का आरोप लगाया था।

End of Feed