Russia Attack: रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला, 500 ड्रोन से की बमबारी

Russia Attack on Ukraine:यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रविवार रात यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली ने 277 ड्रोन और 19 मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया। उसने दावा किया कि केवल 10 ड्रोन या मिसाइल ही अपने लक्ष्य तक पहुंच सके।

Russia Attack on Ukraine: यूक्रेन की वायुसेना ने सोमवार को कहा कि रूस ने युद्ध के दौरान एक रात में सबसे बड़ा ड्रोन हमला करते हुए करीब 500 ड्रोन से बमबारी की।रूस ने प्रत्यक्ष शांति वार्ता के बीच अपना आक्रमण जारी रखा है। इस वार्ता से युद्ध थमने की दिशा में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।युद्ध विराम तक पहुंचने में कठिनाइयों के बावजूद, रूस और यूक्रेन ने सोमवार को युद्धबंदियों के एक और समूह की अदला-बदली की।यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि मुख्य रूप से यूक्रेन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में 479 ड्रोन, विभिन्न प्रकार की 20 मिसाइल से हमला किया गया।

Russia Attack on Ukraine

रूस का हमला (फाइल फोटो)

अधिकारियों ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।हाल में लगभग 1,000 किलोमीटर के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में रूस द्वारा फिर मोर्चेबंदी करने के साथ ही हवाई हमलों में वृद्धि हुई है।यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार देर रात कहा कि इनमें से कुछ क्षेत्रों में 'स्थिति बहुत कठिन है।' उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

End of Feed