Russia-Ukraine War: रूस क्यों 3.5 साल बाद भी छोटे से यूक्रेन को हरा नहीं पाया? पुतिन ने खुद दिया जवाब, साथ ही ट्रंप को धमकाया

पुतिन ने ट्रंप के साथ अलास्का में हुई समिट की तारीफ की और न्यूक्लियर समझौते को एक साल और बढ़ाने का प्रस्ताव दोहराया। वहीं, पुतिन ने यूक्रेन में शांति वार्ता में मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों की भी तारीफ की और अगस्त में अलास्का में हुई उनकी समिट को सफल बताया।

Russia-Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने से मॉस्को और वाशिंगटन के बीच संबंध गंभीर रूप से खराब हो सकते हैं, लेकिन इससे युद्ध के मैदान की स्थिति नहीं बदलेगी, जहां रूसी सेना धीरे-धीरे ही सही, लगातार आगे बढ़ रही है।

putin (1)

पुतिन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलें देने पर US को दी चेतावनी (Photo-AP)

टोमाहॉक मिसाइलें देने से रूस को नुकसान होगा, लेकिन...

पुतिन ने रूस के ब्लैक सी रिसॉर्ट सोची में अंतरराष्ट्रीय विदेश नीति विशेषज्ञों के एक मंच पर कहा, 'कीव को अमेरिकी टोमाहॉक क्रूज मिसाइलें देने से रूस और अमेरिका के बीच संबंधों सहित तनाव के एक नए स्तर की शुरुआत होगी।' रूसी नेता ने कहा कि भले ही यूक्रेन को टोमाहॉक मिसाइलें देने से रूस को नुकसान होगा, लेकिन रूसी वायु रक्षा प्रणाली इस नए खतरे से निपटने के लिए जल्द ही तैयार हो जाएगी।

End of Feed