ट्रंप के बाद अब चीन जाएंगे राष्ट्रपति पुतिन, शी जिनपिंग के साथ महाबैठक में होंगे कई बड़े समझौते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग दौरे के तुरंत बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 19-20 मई को चीन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली इस द्विपक्षीय बैठक में रक्षा, ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देशों के बीच कूटनीतिक गठजोड़ और मजबूत होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तीन दिवसीय चीन यात्रा खत्म होने के तुरंत बाद, अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन का आधिकारिक दौरा करने वाले हैं। क्रेमलिन और चीनी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति पुतिन 19 और 20 मई को चीन की यात्रा पर रहेंगे।

putin china visit news

अगले हफ्ते चीन दौरे पर जाएंगे व्लादिमीर पुतिन

क्रेमलिन ने कहा- रणनीतिक सहयोग को मिलेगी नई ताकत

क्रेमलिन द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन अपनी इस यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मॉस्को और बीजिंग के बीच 'व्यापक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को और अधिक मजबूत करना' है। दोनों शीर्ष नेता कई 'प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों' पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। बातचीत के अंत में दोनों देशों के बीच एक साझा घोषणापत्र पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे। इसके अलावा, पुतिन चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से भी मुलाकात करेंगे, जहां दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर गहन चर्चा होगी।

End of Feed