रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, पावरग्रिड पर दागीं मिसाइलें; 50,000 घरों में छाया अंधेरा

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों एक-दूसरे पर सैन्य बढ़त हासिल करने के मकसद से ड्रोन और मिसाइलों से कहर बरपा रहे हैं। चेर्निहिव सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ब्रायजिन्स्की ने पुष्टि की कि शहर पर रात के समय हुए रूसी हमले के कारण कई स्थानों पर आग लग गई लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इससे कितना नुकसान हुआ।

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों एक-दूसरे पर सैन्य बढ़त हासिल करने के मकसद से ड्रोन और मिसाइलों से कहर बरपा रहे हैं। रूस ने हालिया हमले में यूक्रेन के पावरग्रिड को निशाना बनाया, जहां देर रात तक हमला होता रहा। अधिकारियों ने इसे साढ़े तीन साल से भी ज्यादा समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेनी प्राकृतिक गैस संयंत्रों पर हुआ सबसे बड़ा हमला करार दिया।

Russia Ukraine War

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला (फोटो साभार: AP)

क्षेत्रीय ऑपरेटर चेर्निहिवोब्लेनेर्गो के अनुसार, इस हमले में रूसी सीमा के पास उत्तरी शहर चेर्निहिव के पास ऊर्जा संयंत्रों को भारी नुकसान हुआ और लगभग 50,000 घरों में अंधेरा छा गया। चेर्निहिव सैन्य प्रशासन के प्रमुख दिमित्रो ब्रायज़िन्स्की ने पुष्टि की कि शहर में रात में हुए रूसी हमले की वजह से कई जगहों पर आग लग गई।

End of Feed