दुनिया

निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी Ukraine War, जेलेंस्की ने पुतिन पर हमला करके कर दी गलती! स्टैंडबाई पर रसियन बॉम्बर और जेट्स

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated May 3, 2023, 08:10 PM IST

Ukrainian drone attack on Kremlin: क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि हमले के बाद रूस ने मॉस्को क्षेत्र में ड्रोन के अनधिकृत प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा, रूस इस हमले का कहीं भी और कभी भी जवाब देने के अधिकार को सुरक्षित रखता है।

Ukrainian drone attack on Kremlin: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच छिड़ी जंग काफी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। रूस की ओर से दावा किया गया है कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की हत्या की कोशिश की। यूक्रेन की ओर से रूस के राष्ट्रपति भवन (Kremlin) को निशाना बनाया गया।

क्रेमलिन की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है कि दो मानव रहित ड्रोन (Ukraine Drone Attack) को क्रेमलिन की ओर हमले के लिए भेजा गया था। इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। क्रेमलिन ने अपने बयान में यह भी बताया है कि इस हमले में राष्ट्रपति पुतिन घायल नहीं हुए और क्रेमलिन इमारत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

हमले का जारी किया गया वीडियो

क्रेमलिन (Kremlin)पर हुए हमले का वीडियो पर भी जारी किया गया है। इसमें एक ड्रोन को क्रेमलिन की ओर आता हुआ दिखाया गया है, कुछ देर बार ड्रोन ब्लास्ट हो जाता है। बयान में कहा गया है कि 16 मिनट के बीच दो ड्रोन क्रेमलिन की ओर आए। पहला ड्रोन मंगलवर रात 02:27 पर देखा गया, और दूसरा 02:43 पर। जानकारी के मुताबिक, निष्क्रिय हुए ड्रोन का मलबा क्रेमलिन के क्षेत्र में गिर गया।

स्टैंड बाई पर रशियन बॉम्बर्स और जेट्सक्रेमलिन पर किए गए इस हमले के बाद रूस ने अपने बॉम्बर्स और जेट्स को स्टैंड बाई पर रखा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि रूस इस हमले का कहीं भी और कभी भी जवाब देने के अधिकार को सुरक्षित रखता है। हमले के बाद रूस ने मॉस्को क्षेत्र में ड्रोन के अनधिकृत प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। दमित्री पेस्कोव ने कहा है कि हमले के वक्त राष्ट्रपति पुतिन कहीं और थे और उनका पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अप्रभावित है।

कीव ने हमले की जिम्मेदारी लेने से किया इंकारउधर, यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने कहा है कि यूक्रेन के पास क्रेमलिन पर तथाकथित रात के हमलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बता दें, मार्च के अंत में, यूक्रेनी राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के प्रमुख एलेक्सी डेनिलोव ने दावा किया कि यूक्रेन के पास दर्जनों मॉडल और हजारों यूएवी हैं, जिनमें ज्यादातर 3,000 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम हैं।

कीव के साथ नहीं हो सकती कोई बातचीत

इस हमले के बाद व्याचेस्लाव वोलोडिन (Russian State Duma Head) ने कहा है कि कीव के शासन को एक आतंकवादी संगठन के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, कीव शासन आज अल-कायदा, जबहात अल-नुसरा, आईएसआईएस से कम खतरनाक नहीं है। कीव परमाणु ब्लैकमेलिंग के बाद राजनीतिक और सार्वजनिक हस्तियों की हत्या, तोड़फोड़ के बाद अब देश के राष्ट्रपति को जान से मारने की कोशिश कर रहा है। यह रूस, यूरोप समेत पूरी दुनिया की सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने कहा, जेलेंस्की शासन के साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती है। हम कीव आतंकवादी शासन को रोकने और नष्ट करने में सक्षम हथियारों के उपयोग की मांग करेंगे।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तव author

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रक... और देखें

End of Article