दुनिया

Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर दागी परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक 'ओरेश्निकी' मिसाइल, 4 लोगों की मौत; देखें खौफनाक VIDEO

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी Kyiv पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। इस हमले में क्रूज मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों और कामिकाजे ड्रोनों का इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरे शहर में धमाकों और आग की लपटों का माहौल बन गया। हमले के बाद Kyiv में एयर रेड सायरन बज उठे और नागरिकों को तुरंत बंकरों में जाने की चेतावनी दी गई।

Image

Russia Ukraine War: रूस ने कीव पर दागी परमाणु क्षमता वाली हाइपरसोनिक 'ओरेश्निकी' मिसाइल, 4 लोगों की मौत; देखें खौफनाक VIDEO

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर भयानक रूप अख्तियार कर लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव (Kyiv) पर रूस ने मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोनों (Missiles and Drones) से अब तक का सबसे बड़ा और विनाशकारी हमला किया है। कीव को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और ड्रोनों से बड़ा हमला किया। इस एयर स्ट्राइक में कई रिहायशी इमारतों और स्कूलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हमले में 4 लोगों की मौत होने की आशंका जताई गई है।

रूस के रक्षा मंत्रालय और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे भीषण हवाई हमला करते हुए अपनी सबसे घातक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल ओरेश्निकी' (Oreshnik) दागी है।

इस बड़े हवाई हमले के बाद पूरे कीव शहर में एयर रेड सायरन गूंज उठे और आसमान में लगातार धमाके सुने गए। यूक्रेनी प्रशासन ने नागरिकों को तुरंत सुरक्षित बंकरों में शरण लेने की चेतावनी जारी की है।

आसमान से बरसी तबाही

चश्मदीदों और स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने इस हमले में एक साथ दर्जनों क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ 'कामिकाजे' (Kamikaze) ड्रोनों का इस्तेमाल किया। हमले का मुख्य उद्देश्य यूक्रेन के हवाई रक्षा तंत्र (Air Defence System) को पूरी तरह ध्वस्त करना था। कीव के आसमान में यूक्रेनी एयर डिफेंस मिसाइलें रूसी खतरों को हवा में ही मार गिराने की कोशिश करती दिखीं, जिसके चलते पूरी रात कीव का आसमान धमाकों और आग की लपटों से लाल रहा।

ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना!

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के इस बड़े हमले की जद में यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे, विशेषकर बिजली और ऊर्जा केंद्र (Energy Infrastructure) आए हैं। हमले के तुरंत बाद कीव के कई हिस्सों में ब्लैकआउट हो गया और बिजली की सप्लाई ठप हो गई। इसके अलावा कुछ रिहायशी इमारतों पर भी मिसाइलों के मलबे गिरने से भारी नुकसान होने और लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनकी सेना ने कई रूसी ड्रोनों और मिसाइलों को मार गिराया है, लेकिन हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्यों को भेदने में कामयाब रहीं।

क्षेत्रीय मंत्रालय प्रशासन के प्रमुख मायकोला कलाश्निक ने कहा, "आज रात कीव क्षेत्र एक बार फिर स्ट्राइक ड्रोन, क्रूज मिसाइलों और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए जा रहे बड़े पैमाने पर दुश्मन के हमले का सामना कर रहा है।"

सूर्योदय के बाद भी हमला जारी रहा और कीव पर और मिसाइलों और ड्रोन से हमले होने की आशंका है। कीव के सैन्य प्रशासन प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि राजधानी के कम से कम नौ जिलों में आवासीय भवनों सहित कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

'रूसी सेना में शामिल हुए 217 भारतीय, 49 की मौत'

हाल ही में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान अब तक 217 भारतीय नागरिक रूसी सेना में शामिल हुए हैं, जिनमें से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।

139 भारतीयों को रूस से वापस लाया गया। सरकार ने यह भी कहा कि लगातार कूटनीतिक प्रयासों के जरिए 139 भारतीयों को रूसी सेना के अनुबंध से मुक्त कराकर सुरक्षित भारत वापस लाया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article