रूस कभी भी कर सकता है न्यूक्लियर टेस्ट, बोले रूसी विदेश मंत्री- पुतिन के निर्देशों पर काम जारी

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर काम जारी है। पुतिन ने आदेश दिया था कि अगर अमेरिका व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) का पालन नहीं करता, तो रूस को परीक्षण की तैयारी करनी चाहिए।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शनिवार को पुष्टि की कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया निर्देशों के तहत देश में परमाणु परीक्षण दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर काम चल रहा है। दरअसल, 5 नवंबर को हुई रूसी सुरक्षा परिषद की बैठक में पुतिन ने विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, खुफिया एजेंसियों और नागरिक विभागों को आदेश दिया था कि यदि अमेरिका व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT) का पालन नहीं करता, तो रूस को अपने परमाणु हथियार परीक्षणों की तैयारी पर विचार करना चाहिए।

End of Feed