दुनिया

मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये का लोन, FTA पर भी शुरू होगी बात, PM मोदी-मोइज्जू ने आपसी रिश्ते को दी नई ऊंचाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मालदीव द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। हमने मालदीव को 56.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने मालदीव को उसकी रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने में सहयोग देने की बात कही।

Image

नई ऊंचाई पर पहुंचे भारत-मालदीव के संंबंध। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

India-Maldives Relations: अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर भारत और मालदीव शुक्रवार को सहयोग बढ़ाने के रास्ते पर बढ़ गए। मालदीव के दो दिन के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणआ की। इसके अलावा दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू करने का फैसला किया। राष्ट्रपति मुइज्जू से बातचीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद दोस्त होने पर भी गर्व है।

मालदीव की रक्षा क्षमताएं मजबूत करेगा भारत

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और मालदीव द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करेंगे। हमने मालदीव को 56.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने मालदीव को उसकी रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने में सहयोग देने की बात कही।

आपसी सहयोग पारस्परिक विश्वास का प्रतीक-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, 'रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग पारस्परिक विश्वास का प्रतीक है। जिस रक्षा मंत्रालय की इमारत का आज उद्घाटन हो रहा है, यह हमारे मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। हमारी भागीदारी मौसम विज्ञान के क्षेत्र में भी होगी। मौसम जैसा भी हो, हमारी दोस्ती हमेशा उज्ज्वल और स्पष्ट बनी रहेगी। मालदीव की रक्षा क्षमताओं के विकास में भारत निरंतर सहयोग करेगा। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि हमारा साझा लक्ष्य है।'

क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगे-पीएम

पीएम ने आगे कहा कि कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव में हम मिलकर क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगे। जलवायु परिवर्तन हमारे दोनों के लिए एक चुनौती है। हमने नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। इस क्षेत्र में भारत मालदीव के साथ अपना अनुभव साझा करेगा।

'रुपये और रूफिया के बीच प्रत्यक्ष व्यापार'

उन्होंने कहा, 'हमारी आर्थिक साझेदारी को गति देने के लिए हमने कई कदम उठाए हैं। हमारे साझा निवेश को गति देने के लिए हम जल्द ही द्विपक्षीय निवेश संधि को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य करेंगे। मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत भी शुरू हो गई है। अब हमारा लक्ष्य है — 'कागजी कार्यवाही से समृद्धि तक'। स्थानीय मुद्रा विनिमय प्रणाली के माध्यम से हम रुपये और रूफिया के बीच प्रत्यक्ष व्यापार कर सकेंगे। मालदीव में जिस गति से UPI को अपनाया जा रहा है, उससे पर्यटन और खुदरा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article