Air India ने रियाद की फ्लाइट्स रद्द कीं, हूती मिसाइल हमले के दावे के बाद,भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

रियाद में नए धमाकों की आवाज सुनी गई, हूतियों ने किंग खालिद एयरपोर्ट पर और मिसाइल हमले का दावा किया। वहीं एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 10 अक्टूबर, 2026 तक रियाद के लिए और वहां से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें रोक दी हैं।

हूती विद्रोहियों ने सऊदी राजधानी के एयरपोर्ट पर नए हमले का दावा किया है। चश्मदीद ने लोगों को बाहर निकाले जाने की बात कही है उनके मुताबिक, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जाने वाली उड़ानें रोक दी गईं और यात्रियों को अपना चेक-इन सामान वहीं छोड़कर बाहर निकलने का निर्देश दिया गया।

Airport blast

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हूती हमले का दावा (फाइल फोटो)

एक चश्मदीद ने बताया कि गुरुवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई धमाके सुने गए, जिनमें शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ एक बड़ा धमाका भी शामिल है।

End of Feed