दुनिया

कीव पर मिसाइल अटैक का खतरा बढ़ा, अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की चेतावनी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 4, 2023, 07:30 AM IST

Kremlin attack news: क्रेमलिन पर ड्रोन अटैक की कोशिश के बाद रूस सीधे तौर पर यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा है, ऐसे में कीव पर घातक हमलों की आशंका भी बढ़ गई है। इन सबके बीच अमेरिकी दूतावास ने कीव में अमेरिकी नागरिकों को मिसाइल अटैक के लिए आगाह किया है।

Image

यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल हमले का खतरा बढ़ा

Photo : AP

Kremlin attack news: कीव में अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। दूतावास का कहना है कि क्रेमलिन(kremline drone strike) पर ड्रोन अटैक की कोशिश के बाद रूस की तरफ से मिसाइल हमले का खतरा बढ़ गया है। बता दें कि बुधवार को क्रेमलिम के ऊपर दो ड्रोन एक के बाद एक आए, हालांकि उन्हें हवा में ही मार गिराया गया। इस घटना के लिए रूस सीधे तौर पर यूक्रेन(Russia Ukraine war) को जिम्मेदार बता रहा है तो यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि क्रेमलिन पर ड्रोन अटैक(kremlin attack news) के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। हकीकत में रूस, पूरी दुनिया को गुमराह करने की कोशिश में जुट गया है। वहीं, रूस का कहना है कि क्रेमलिन ड्रोन स्ट्राइक के लिए जो जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

'आतंकी हमले की जांच जारी'

रूस द्वारा क्रेमलिन ड्रोन स्ट्राइक की जांच आतंकी हमले के नजरिए से शुरू कर दी है। रूसी अधिकारी ने बुधवार को नष्ट करने का आह्वान किया कीव शासन" क्रेमलिन पर एक कथित ड्रोन हमले के बाद मास्को ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जीवन पर एक यूक्रेनी प्रयास था।रूसी ड्यूमा और पुतिन सहयोगी के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि हम कीव आतंकवादी शासन को रोकने और नष्ट करने में सक्षम हथियारों के इस्तेमाल की मांग करेंगे।यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के शासन के साथ कोई बातचीत नहीं हो सकती है।

बहुत जल्द देंगे जवाब

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा कि पिछली रात, कीव शासन ने क्रेमलिन में रूसी संघ के राष्ट्रपति के आवास पर ड्रोन हमले का प्रयास किया। हम इन कार्रवाइयों को पूर्व नियोजित आतंकवादी हमला और राष्ट्रपति को निशाना बनाकर हत्या का प्रयास मानते हैं। इस तरह का कार्रवाई के खिलाफ रूस एकतरफा निर्णय लेने के लिए आजाद है और आतंकी घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ा जवाब देंगे।

ललित राय
ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article