US News: पूरे अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings' प्रदर्शन की तैयारी, जानें क्या है मामला

US Protest: फिलाडेल्फिया में 'नो किंग्स' मार्च और रैली की योजना बनाई गई है, लेकिन वाशिंगटन में कोई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना नहीं है, जहां ट्रंप के जन्मदिन पर सैन्य परेड होगी।

US Protest: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ पूरे अमेरिका में ‘नो किंग्स’ नाम से शनिवार को होने वाले प्रदर्शन की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। इस बीच अधिकारियों ने लोगों से शांति की अपील की है।इस प्रदर्शन की तैयारी ऐसे समय चल रही है जब नेशनल गार्ड के जवान एकत्र हुए हैं और ट्रंप सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन में एक सैन्य परेड में शामिल हुए हैं।

trump

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के कई शहरों में पहले ही संघीय आव्रजन प्रवर्तन छापों और ट्रंप द्वारा नेशनल गार्ड सैनिकों और मरीन को लॉस एंजिलिस भेजने के आदेश के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और इनसे उन्हें (रैली के आयोजकों को) और बल मिल रहा है। आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने एक राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और कारों को आग लगा दी।

End of Feed