दुनिया

Porn:'बड़ी संख्या में नन और पादरी भी देखते हैं पोर्न', धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 'सनसनीखेज खुलासा'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:21 PM IST

nuns and priests watch porn: ईसाई समुदाय के सबसे धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने कहा है कि pornography का प्रभाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है।

Image

ईसाई समुदाय के सबसे धर्मगुरु पोप फ्रांसिस

Photo : BCCL

पोर्नोग्राफी के (pornography) के प्रभाव की चपेट में कई पादरी और नन भी हैं, ये सनसनीखेज खुलासा ईसाई समुदाय के सबसे धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने किया है, उन्होंने इस सच्चाई को दुनिया के सामने स्वीकार किया है उन्होंने माना कि पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कई पादरी और नन भी इसकी जद में हैं।

बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है, बीबीसी से डिजिटल और सोशल मीडिया के सर्वोत्तम इस्तेमाल के विषय पर वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब देते हुए पोप फ्रांसिस ने ऐसा कहा।

वेटिकन में एक सत्र के दौरान पोप फ्रांसिस ने पुजारियों और ननों को पोर्नोग्राफी देखने से जुड़े खतरों के बारे में चेतावनी देते हुए कहा, 'यह न केवल पादरियों के दिल को कमजोर (weakens the priestly heart) करता है' बल्कि 'शैतानों को प्रवेश (devils to enter) करने की अनुमति देता है।' पोप ने बताया कि सोशल मीडिया पर कैसे नेविगेट (navigate) किया जाए और डिजिटल दुनिया का कुशलतापूर्वक उपयोग करके और उस पर ज्यादा समय बर्बाद न करने के लिए।

'इसे अपने फोन से हटा दें, ताकि आपके हाथ में प्रलोभन न आए।'

सोशल और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र के बारे में पोप ने कहा, 'अगर इन पर समय बिताना भी है तो कम से कम समय बिताएं जो दिनभर जीसस की शरण में होने की बात करते हैं वह यह पोर्न जानकारी नहीं ले सकते हैं।' 'शुद्ध हृदय, जिसे यीशु हर दिन प्राप्त करता है, यह अश्लील जानकारी प्राप्त नहीं कर सकता है," उन्होंने कहा उन्होंने समूह को सलाह दी कि 'इसे अपने फोन से हटा दें, ताकि आपके हाथ में प्रलोभन न आए।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article