दुनिया

राष्ट्रपति पुतिन के घर को यूक्रेन ने बनाया निशाना? PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- ऐसे किसी भी काम से बचें, ट्रंप भी भड़के

प्रधानमंत्री मोदी का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हुए हमले पर रिएक्शन आया है। मोदी का बयान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के उस दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कीव ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर हमला करने की कोशिश की थी। रूस ने चेतावनी दी कि इस घटना से बातचीत को लेकर मॉस्को के रुख पर असर पड़ेगा।

Image

राष्ट्रपति पुतिन के घर को निशाना बनाए जाने पर PM मोदी ने जताई चिंता

Narendra Modi on Putin Residence Attacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों की खबरों पर चिंता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति के लिए कूटनीति ही एकमात्र भरोसेमंद रास्ता है। इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि वह मौजूदा दुश्मनी के बीच तनाव को और बढ़ा सकने वाली घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं।

X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, 'रशियन फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से मैं बहुत चिंतित हूं। चल रही डिप्लोमैटिक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन कोशिशों पर ध्यान दें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।'

प्रधानमंत्री का यह बयान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के उस दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कीव ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर हमला करने की कोशिश की थी। रूस ने चेतावनी दी कि इस घटना से बातचीत को लेकर मॉस्को के रुख पर असर पड़ेगा।

ट्रंप भी भड़के

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो दोनों युद्धग्रस्त देशों के बीच शांति समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह बहुत गुस्से में हैं। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बताया कि यूक्रेनी ड्रोन्स ने उनके एक घर को निशाना बनाया था। हालांकि, इस दावे को कीव (यूक्रेन) ने खारिज कर दिया है।

फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि पुतिन ने दिन में पहले एक फोन कॉल के दौरान यह मुद्दा उठाया था।

ट्रंप ड्रोन हमले का जिक्र करते हुए बोले, 'आपको पता है मुझे इसके बारे में किसने बताया? राष्ट्रपति पुतिन ने, सुबह-सुबह, उन्होंने कहा कि उन पर हमला हुआ था। यह अच्छा नहीं है। मैं बहुत गुस्से में हूं।' हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि यह दावा गलत हो सकता है, यह कहते हुए कि यह संभव है कि हमला हुआ ही न हो।

'91 लंबी दूरी के ड्रोन लॉन्च किए गए'

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, लावरोव ने कहा कि यूक्रेन ने 28-29 दिसंबर को राष्ट्रपति आवास पर 91 लंबी दूरी के ड्रोन लॉन्च किए, इस कार्रवाई को लापरवाही भरा बताया और कहा कि इसका जवाब जरूर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी ड्रोन को रूसी एयर डिफेंस ने रोककर नष्ट कर दिया। लावरोव ने आगे कहा कि यह हमला देश पर आतंकवाद हमले के बराबर था।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!