ईरान युद्ध के बीच हेगसेथ का बड़ा कदम, सेना प्रमुख जनरल रैंडी को तत्काल प्रभाव से हटाया, पेंटागन ने की पुष्टि

हेगसेथ के सलाहकार एवं पेंटागन के प्रवक्ता सीन पैरनेल ने X पर अपने बयान में कहा कि 'सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी ए जॉर्ज तत्काल प्रभाव से रिटायर होंगे। जनरल जॉर्ज ने देश के लिए जो दशकों की सेवा की है, उसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ वार आभारी है। उनके सेवानिवृत्त होने पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'

US Army Chief Randy George : अमेरिका के युद्ध मंत्री (सेक्रेटरी ऑफ वार) पीठ हेगसेथ ने अपने आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को तत्काल सेवा से रिटायर कर दिया है। सीबीएस न्यूज चैनल ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। जनरल रैंडी को सेवा से हटाया जाना ट्रंप प्रशासन का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन को एक ऐसे कमांडर की तलाश है जो सेना पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं हेगसेथ की सोच के अनुसार काम करे।

hegseth

अमेरिका में हटाए गए सेना प्रमुख जनरल रैंडी।

जनरल रैंडी की सेवा के लिए हम आभारी-प्रवक्ता

इस बारे में हेगसेथ के सलाहकार एवं पेंटागन के प्रवक्ता सीन पैरनेल ने X पर अपने बयान में कहा कि 'सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी ए जॉर्ज तत्काल प्रभाव से रिटायर होंगे। जनरल जॉर्ज ने देश के लिए जो दशकों की सेवा की है, उसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ वार आभारी है। उनके सेवानिवृत्त होने पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।'

End of Feed