Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने विद्रोहियों के नाम पर अपने ही नागरिकों को ड्रोन से बनाया निशाना? खैबर पख्तूनख्वा में 12 की मौत

Pakistan Drone Attack: पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में ड्रोन से हमला किया है। दावा किया गया है कि सेना ने विद्रोहियों को ड्रोन से निशाना बनाया था, लेकिन स्थानीय लोगों का दावा है कि इस हमले में आम नागरिक मारे गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तानी सेना का ड्रोन हमला
  • टीटीपी के ठिकानों पर किया हमला
  • लेकिन मार गिराए आम नागरिक

Pakistan Drone Attack: पाकिस्तान में इस समय स्थिति खराब है, पाकिस्तान एक तरफ से आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ से टीटीपी और दूसरी ओर से बलूच लिबरेशन आर्मी हमले बोल रही है। इसी बीच खबर है पाकिस्तानी सेना ने अब विद्रोहियों से लड़ने के लिए ड्रोन से हमले करने शुरू कर दिए है, ऐसा ही एक हमला पाक सेना ने खैबर पख्तूनख्वा में किया है। हालांकि इस हमले में आम नागरिकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है।

pakistan drone attack

पाकिस्तान में ड्रोन हमले में मारे गए हैं आम नागरिक! (फोटो-@taahir_khan)

End of Feed