देश

पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा- UN में भारत की दो टूक, आतंकवाद पर फिर दिखाया आइना

भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला है। कश्मीर मुद्दे से लेकर आतंकवाद तक पर भारत ने पाकिस्तान को आइना दिखाते हुए कहा कि उसे पीओके खाली करना होगा।

Image

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पी

KEY HIGHLIGHTS
  • यूएन में भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आइना
  • पाक प्रायोजित आतंकवाद पर घेरा
  • पीओके को खाली करने के लिए कहा

भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान को ऐसी लताड़ लगाई है कि वो पूरी दुनिया के सामने फिर से शर्मसार हो गया। आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान को घेरते हुए भारत ने यूएन में साफ कर दिया है, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से उसे निकलना होगा। पीओके पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है, जिसे उसे खाली करना होगा।

UN में भारत की दो टूक

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पी ने कहा- "पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर पर अनुचित टिप्पणी की है। इस तरह के बार-बार उल्लेख न तो उसके अवैध दावों को मान्य करते हैं और न ही उसके राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद को उचित ठहराते हैं। जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा करना जारी रखा है, जिसे उसे खाली करना होगा।"

पाकिस्तान को दिखाया आइना

पाकिस्तान द्वारा इस मंच का इस्तेमाल अपने "संकीर्ण और विभाजनकारी एजेंडे" के लिए करने के प्रयासों को खारिज करते हुए हरीश ने कहा- "हम पाकिस्तान को सलाह देंगे कि वह इस मंच का ध्यान भटकाने की कोशिश न करे।" उन्होंने कहा कि भारत विस्तृत जवाब नहीं देगा, लेकिन अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

पाकिस्तान हर बार हुआ है शर्मसार

बता दें कि यूएन में पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे को उठाने की लगातार कोशिश करते रहा है, हालांकि उसे हर बार दुनिया के सामने इस मुद्दे को लेकर शर्मसार होना पड़ा है, इस मुद्दे पर तो काफी सालों से अरब देशों ने भी साथ देना छोड़ दिया है। भारत, इस मुद्दे को लेकर यूएन में आक्रमक रहा है और पाकिस्तान की तरफ से पैदा किए जा रहे आतंकवाद पर उसे बेपर्दा करते रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article