दुनिया

भारतीय दंपत्ति को पाकिस्तानी एजेंट ने ईरान में बनाया बंधक, अवैध रूप से अमेरिका जाने की कर रहे थे कोशिश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 20, 2023, 08:36 AM IST

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में नरोदा इलाके के कृष्णानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है।

Image

(File photo)

Photo : ANI

Indian Couple Hostage: गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरोदा के रहने वाले एक युगल ने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बनाई थी लेकिन उसे ईरान में पाकिस्तान के एक एजेंट ने बंधक बना लिया है और उनकी रिहाई के लिए की मांग कर रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (अपराध) चैतन्य मांडलिक ने कहा कि इस संबंध में नरोदा इलाके के कृष्णानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से अमेरिकी दौरे से पहले पाकिस्तानी टूलकिल का पर्दाफाश

उन्होंने बताया कि चूंकि यह घटना देश के बाहर हुई है, इसलिए अपराध शाखा ईरान में भारतीय दूतावास से साथ संपर्क करेगी ताकि जोड़े की रिहाई सुनिश्चित की जा सके। मांडलिक ने बताया कि दोनों की पहचान पंकज पटेल और उनकी पत्नी निशा पटेल के तौर पर हुई है, दोनों की उम्र 29 साल है।

जोड़े के परिवार द्वारा कृष्णनगर पुलिस के साथ साझा किए गए विवरण के अनुसार, दोनों अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करना चाहते थे और पाकिस्तान के हैदराबाद के एक एजेंट के संपर्क में आए, जिसने उनके लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की। अधिकारियों ने बताया कि वे योजना के तहत ईरान के तेहरान पहुंचे जहां पाकिस्तानी एजेंट उन्हें एक होटल में ले गया और फिरौती के लिए बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी एजेंट और उसके साथियों ने पंकज पटेल की पिटाई की और उसका वीडियो परिवार को भेज जोड़े की रिहाई के लिए बड़ी रकम मांगी है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article