Pakistan: पाकिस्तान अपने आतंकवाद प्रेम के कारण बर्बाद हो चुका है। जिस आतंकवाद (Terrorism) को उसने भारत के खिलाफ खड़ा किया था, अब वो उसे ही डस रहा है। इसके बाद भी है कि पाकिस्तान मानता नहीं है। पाकिस्तानी सरकार का आतंक प्रेम एक बार फिर से बनकाब हुआ है, उसके मंत्री आतंकियों के साथ गलबहियां करते दिखे हैं।
पाकिस्तानी मंत्री आतंकी ताल्हा सईद के साथ दिखे पाक मिनिस्टर
आतंकी के साथ पाकिस्तानी मंत्री की तस्वीर
पाकिस्तान से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उससे पाक बेनकाब हो गया है। तस्वीरों में नामित आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद तथा LeT के सह-संस्थापक आमिर हमजा को पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं के साथ खुलेआम देखा गया है। तस्वीरों में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताुल्लाह तरार और वरिष्ठ नेता अहसान इकबाल कथित तौर पर इन आतंकियों के साथ नजर आ रहे हैं। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के बीच कथित गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आतंकी के साथ पाकिस्तानी नेता
ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का कबूलनामा
इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि पाकिस्तान ने तीन दशकों तक आतंकवादी समूहों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अमेरिका और पश्चिमी देशों की ओर से "गंदा काम" कर रहा था, जिसे बाद में उन्होंने गलती बताया। यह बात अप्रैल 2025 में स्काई न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कही थी। जब आसिफ से सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या पाकिस्तान का आतंकवादियों को समर्थन देने, वित्तपोषण करने और प्रशिक्षण देने का लंबा इतिहास रहा है, तो उन्होंने कहा, "हम तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम करते आ रहे हैं।"
पाकिस्तान बेनकाब
पाकिस्तान जो काम पहले पर्दे के पीछे करता था, अब वह खुलेआम करने लगगा है। भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आतंकवाद को संरक्षण देने के आरोप लगाता रहा है और अब सामने आई ये तस्वीरें उन आरोपों को और मजबूत करती दिखाई दे रही हैं।
