पाकिस्तान में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने बोला धावा, 6 की मौत; खामेनेई की मौत से भड़का शिया समुदाय

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी हमले में मौत के बाद पाकिस्तान में लोग उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। कराची स्थित U.S. कॉन्सुलेट पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में लोग सड़कों पर उतरे हुए दिखाई दे रहा है। लाहौर से लेकर कराची तक की सड़कों पर अमेरिका-इजरालइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। कराची में तो अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया है। दूतावास के परिसर में प्रदर्शनकारी घुस गए और तोड़फोड़ मचा दी। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए गोलीबारी की है, जिसमें 6 प्रदर्शनकारियों की मौत की खबर है।

pakistan us embassy protest

ईरान के सर्वोच्च नेता के मारे जाने के बाद पाकिस्तान में प्रदर्शन (फोटो- AP)

End of Feed