कुर्ती पर लिखी अरबी को भीड़ ने समझा कुरान की आयत, लाहौर में मचा बवाल; लेडी पुलिस अफसर ने बचाई महिला की जान, देखें वीडियो

Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला को अरबी भाषा के कुछ शब्द लिखे हुए कुर्ती पहना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार भीड़ कुर्ती पर लिखे अरबी भाषा के शब्दों को कुरान की आयत समझ कर बवाल मचा दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए महिला को भीड़ से बचाया।

Pakistan: पाकिस्तान में एक महिला को अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहनने के कारण भीड़ द्वारा घेर लिए जाने के बाद पुलिस ने बचाया। ईशनिंदा की आरोपी महिला को तब भीड़ ने घेर लिया जब वह अपने पति के साथ अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहनकर लाहौर के एक रेस्तरां में गई थी, जिसे कुछ लोगों ने कुरान की आयतें समझा और बवाल करना शुरू कर दिया। रेस्तरां में पुलिस बुलाए जाने के बाद महिला को बचाया गया क्योंकि लोगों ने उसे अपना कुर्ता उतारने के लिए कहा। पुलिस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि महिला अपने हाथों से अपना चेहरा ढक रही है और लोग उसे घेर रहे हैं और ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगा रहे हैं।

Pakistan

पाकिस्तान में कुर्ती को लेकर मचा बवाल।

महिला ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मांगी माफी

पुलिस ने उस महिला अधिकारी की भी सराहना की जिसने भीड़ को शांत करने की कोशिश की और महिला को रेस्तरां से बाहर निकाला। वीडियो में सैयदा शहरबानो नकवी भीड़ से किसी भी तरह की हिंसा न करने की अपील करती नजर आ रही हैं।

End of Feed