पाकिस्तानी गृह मंत्री पहुंचे तेहरान, राष्ट्रपति पेजेश्कियान से की मुलाकात, क्या-क्या हुई बात?

Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के कारण लड़ाई काफी हद तक रुक गई है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य में दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है।

Pakistan Iran: ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने रविवार को पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी से मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना की। ईरानी सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। यह मुलाकात अमेरिका और ईरान के बीच मौजूदा तनाव को कम करने के लिए इस्लामाबाद के राजनयिक प्रयासों के बीच हुई। नकवी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर ईरानी राजधानी पहुंचे।

naqvi pezeshkiyan meeeting

पेजेश्कियान से मिले मोहसिन नकवी (फोटो- @Iran)

होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बरकरार

पाकिस्तान का उद्देश्य संवाद को दोबारा शुरू करवाकर वाहवाही लूटना है ताकि वह अपनी छवि को सुधार सके। अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के कारण लड़ाई काफी हद तक रुक गई है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य में दोनों पक्षों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। ईरान ने 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध के बाद से इस जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। यह एक महत्वपूर्ण वैश्विक ऊर्जा गलियारा है जिससे होकर दुनिया के लगभग एक-पांचवें तेल और गैस की आपूर्ति होती है। पिछले महीने अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर जवाबी नाकाबंदी लगा दी थी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच छिटपुट झड़पों की खबरें आई थीं।

End of Feed