दुनिया

Pakistan का फिर गंदा चेहरा ! जारी किया अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल, ये बताई है कीमत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 1, 2023, 08:50 PM IST

Abhinandan Varthman Tea Bill in Pakistan: पाकिस्तान का गंदा चेहरा एक बार फिर सामने आया है वहां पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ट्विटर हैंडल से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल सामने लाया गया है।

Image

अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल सामने लाया गया है

Pakistan अपनी नापाक हरकतों से पाकिस्तान से बाज नहीं आता है, उसने साल 2018 में विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया और उसकी कीमत भी बताई है, जिसकी चर्चा हो रही, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से अभिनंदन वर्धमान को पिलाई गई चाय का बिल जारी किया गया है।

यह हरकत विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान से जुड़ी हुई है, साल 2019 ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को पिलाई हुई चाय का बिल शेयर अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

इस पर्ची में विंग कमांडर को पिलाई हुई चाय की कीमत मिग-21 लिखी हुई है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन वर्धमान की एक तस्वीर का एक बार भारत का मजाक उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया था।

गौर हो कि MIG-21 अभिनंदन वर्धमान के हाथों में था वो विमान लेकर निकलने थे लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात रही कि उनका विमान क्रैश हो गया और पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में जा गिरे थे जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें बंदी बना लिया था, उसी दौरान उन्हें पाकिस्तान में चाय पिलाई गई थी। इस दौरान कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुईं थीं, इस घटना के बाद अब फिर वर्ष बाद पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पीएमएल-एन ने मज़ाक किया है उन्होंने अभिनंदन को पिलाई हुई चाय की एक स्लिप जारी की है इस पर्ची में विंग कमांडर अभिनंदन को पिलाई हुई एक चाय की कीमत MIG-21 लिखी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article