दुनिया

इमरान खान की पार्टी PTI पर शरीफ सरकार ने लगाया बैन, महीनों से जेल में बंद हैं पाकिस्तान के पूर्व पीएम

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान महीनों से जेल में बंद हैं। अब उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर पाक सरकार ने बैन लगा दिया है।

Image

इमरान खान की पार्टी पीटीआई बैन

KEY HIGHLIGHTS
  • इमरान खान के खिलाफ पाक सरकार का एक्शन
  • पार्टी पर बैन लगा केस दर्ज करने की तैयारी
  • भड़की पीटीआई ने दे डाली चेतावनी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर सरकार ने बैन लगा दिया है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की सरकार ने पीटीआई पर सोमवार को बैन लगाने का फैसला किया।

पीटीआई पर क्यों लगा बैन

पाक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने कहा- "यह निर्णय 9 मई की घटनाओं में पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी की संलिप्तता और पीटीआई के पूर्व या वर्तमान नेताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ पाकिस्तान के समझौते को विफल करने के प्रयासों के मद्देनजर लिया गया है।"

इमरान के खिलाफ सरकार की बड़ी तैयारी

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार इमरान खान और पार्टी के दो अन्य वरिष्ठ नेताओं - पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और नेशनल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी - के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने की योजना बना रही है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ समीक्षा अपील दायर करने की भी योजना बना रही है, जिसमें कहा गया है कि पीटीआई को महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों के सदस्यों के लिए आरक्षित कुछ विधानसभा सीटें आवंटित की जानी चाहिए।

पीटीआई ने दे डाली धमकी

सरकार के इस कदम के जवाब में पीटीआई ने चेतावनी दी कि पार्टी पर प्रतिबंध लगाने से “देश की नींव ही उखड़ सकती है।” पार्टी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, “कोई भी देशभक्त पाकिस्तान की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय पार्टी पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं सोच सकता, ऐसा करना पाकिस्तान की नींव को उखाड़ने और देश को गृहयुद्ध की ओर ले जाने के बराबर है।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article