बदहाल PAK के ख्वाजा आसिफ ने फिर उगला जहर, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दी गीदड़भभकी

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर उसने भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगली बार हमारा जवाब और भी ज्यादा निर्णायक होगा।

Operation Sindoor: पाकिस्तान अपनी नापाक बयानबाजियों और गीदड़भभकियों से बाज नहीं आ रहा है। इस बार पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जहर उगला है। उन्होंने कहा कि अगली बार हमारा जवाब और भी ज्यादा निर्णायक होगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने को हैं और ऐसे में एक बार फिर बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया।

Khawaja Asif

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (फाइल फोटो)

ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी

ख्वाजा आसिफ ने चेतावनी दी कि किसी भी हमले के जवाब में उनका देश 'त्वरित और निर्णायक' कार्रवाई करेगा। आसिफ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान की पृष्ठभूमि में 'एक्स' पर यह टिप्पणी की। दरअसल, राजनाथ सिंह ने कहा था कि मौजूदा हालात में पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की 'दुस्साहसिक हरकत' का जवाब 'अभूतपूर्व और निर्णायक' कार्रवाई से दिया जाएगा।

End of Feed