पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक के बाद एक पांच बार आया भूकंप, 5 लोग हुए घायल; कई मकान क्षतिग्रस्त

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार से अब तक मध्यम तीव्रता वाले कम से कम पांच भूकंप आ चुके हैं। शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों से बरखान और आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए।

Pakistan Earthquake: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार से अब तक मध्यम तीव्रता वाले कम से कम पांच भूकंप आ चुके हैं। शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों से बरखान और आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए। अधिकारियों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.3 से 5.2 की तीव्रता वाले इन भूकंपों में पांच लोग घायल हुए हैं और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।

Earthquake Alert

बलूचिस्तान में अब तक पांच बार आया भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीरें)

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य मौसम विज्ञानी अमीर हैदर लेघारी ने बताया कि ये भूकंप एक भ्रंश रेखा पर आए और संभव है कि इनका संबंध दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आए बड़े भूकंपों से हो। वेनेजुएला में 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए थे, जिनमें कम से कम 920 लोगों की मौत हो गई, 51,000 से अधिक लोग लापता हो गए।

End of Feed