पाकिस्तान: क्या फिर बिगड़ने जा रहे हैं बलूचिस्तान के हालात? सरकारी कर्मचारी खफा, जानें- क्यों कर रहे विरोध?

बलूचिस्तान में पेन-डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया गया है। बलूचिस्तान ग्रैंड अलायंस से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के संगठन सोमवार को पेन-डाउन स्ट्राइक (काम रोको हड़ताल) कर रहे हैं, जिसके बाद 30 और 31 दिसंबर को प्रांत के सभी सरकारी संस्थानों में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। विरोध के दौरान स्वास्थ्य महकमे में इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगी।

Balochistan News: बलूचिस्तान के सरकारी कर्मचारियों ने सोमवार को पेन-डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया। ये लंबे समय से अपनी मांगों को अनसुना करने की आदत को लेकर सरकार से खफा हैं। पाकिस्तान के जाने-माने अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों के बड़े संगठन 'बलूचिस्तान ग्रैंड अलायंस' के महासचिव अली असगर बंगुलजई ने एक बयान में कहा कि सरकार की बेपरवाही और नाकाबिलियत की वजह से कर्मचारियों का विरोध दूसरे फेज में पहुंच गया है।

BALOOCH

पाकिस्तान: क्या फिर बिगड़ने जा रहे हैं बलूचिस्तान के हालात? (IANS)

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान ग्रैंड अलायंस से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के संगठन सोमवार को पेन-डाउन स्ट्राइक (काम रोको हड़ताल) कर रहे हैं, जिसके बाद 30 और 31 दिसंबर को प्रांत के सभी सरकारी संस्थानों में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि विरोध के दौरान स्वास्थ्य महकमे में इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगी।

End of Feed